फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mamta Ashu targeted the Punjab government

Ludhiana News: ममता आशु बोलीं- आशु ने कोई गबन नहीं किया, जांच करवा लो...पाक साफ ही निकलेंगे

Sun, 12 Jun 2022 08:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 08:33 PM IST
सार

ममता आशु ने कहा कि पहले गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या और अब अमृतसर में सिलसिलेवार हत्याओं से साफ है कि पंजाब सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है।

विज्ञापन
Mamta Ashu targeted the Punjab government
ममता आशु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

2000 करोड़ रुपये के गबन करने के आरोप का सामना कर रहे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी और कांग्रेस पार्षद ममता आशु ने पंजाब सरकार पर बड़ा हमला बोला। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। पहले गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या और अब अमृतसर में सिलसिलेवार हत्याओं से साफ है कि पंजाब सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। 

विज्ञापन


अपनी नाकामियां छिपाने के लिए जांच करवाई जा रही है और गिरफ्तारी की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। ममता आशु का कहना है कि जब कोई व्यक्ति बड़ा नेता बनता है तो कुछ लोग भौंकते हैं उन्हें भौंकने दो। उन्होंने कहा कि आशु ने अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय काम किए हैं और कोई गबन नहीं किया। इसलिए सरकार भले किसी से भी कोई जांच करवा ले वह पाक साफ ही निकलेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस समय संगरूर उपचुनाव में पार्टी की तरफ से लगाई गई ड्यूटी निभा रहे हैं, वह बरनाला में ड्यूटी कर रहे हैं। अगर आशु ने कोई गलती की है तो वह सजा भुगत लेंगे। ममता आशु ने कहा कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है और आशु ने कोई गलत काम नहीं किया। इस कारण वह पाक साफ होकर ही निकलेंगे चाहे कोई भी जांच हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed