फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maloya police arrested a woman with 10.32 grams of chitta

Chandigarh News: मलोया पुलिस ने 10.32 ग्राम चिट्टे के साथ युवती को दबोचा

Sun, 30 Nov 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Maloya police arrested a woman with 10.32 grams of chitta
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ जारी अभियान को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मलोया थाना पुलिस ने जीरी मंडी से 24 वर्षीय युवती अनमोल को 10.32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह सेक्टर-56 की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार वह यहां किसी को चिट्टा सप्लाई करने पहुंची थी।
विज्ञापन

थाना मलोया के एसएचओ जसबीर सिंह की सुपरविजन में एएसआई मंगत सिंह, कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल प्रवीन और लेडी कांस्टेबल हरप्रीत इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आती एक लड़की पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे मुड़ने लगी। संदेह होने पर लेडी कांस्टेबल हरप्रीत ने उसे रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी पर धोखाधड़ी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed