{"_id":"15ccd12969c05a4b3128c336a72ba457","slug":"mallika-sherawat-movie-dirty-poltics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ पर रोक से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिका की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ पर रोक से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग को जिला अदालत ने खारिज कर दिया है। यह अर्जी सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया मट्टू की ओर से दी गई थी। इससे पहले भी आठ जनवरी को मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी अर्जी खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, निचली अदालत में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया के खिलाफ सिविल सूट दायर किया गया था। इसमें सेंसर बोर्ड, चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी को भी पार्टी बनाया गया था।
विज्ञापन
याचिका में उस विवादित दृश्य को भी हटाने की मांग की गई थी, जिसमें फिल्म के पोस्टर में मल्लिका को कार के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज के साथ विवादस्पद तरीके से बैठे दिखाया गया है।
विज्ञापन
इस फिल्म का प्रदर्शन सिटी में भी होना है। इसलिए प्रशासन और एसएसपी को प्रतिवादी बनाया गया था। याचिका में फिल्म के प्रचार से जुड़े किसी भी तरह के पोस्टर, ट्रेलर और विज्ञापन पर तब तक रोक लगाने की मांग की गई थी, जब तक कि विवादित दृश्य को हटा नहीं लिया जाता। अभिनेत्री और निर्माता, निर्देशक के खिलाफ अदालत में ही फिल्म को लेकर एक अन्य आपराधिक याचिका भी अलग से दायर की हुई है।