{"_id":"67881e2aa6eaf7e3de0e621f","slug":"malhotra-will-be-the-next-state-president-of-bjp-chandigarh-news-c-16-pkl1043-609595-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मल्होत्रा ही होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मल्होत्रा ही होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जेपी मल्होत्रा का फिर से चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनना तय हो गया है, क्योंकि चुनाव प्रक्रिया में उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं भरा। दोपहर 12 बजे तक इंतजार होता रहा लेकिन अन्य किसी ने नामांकन ही नहीं भरा। अब वीरवार को पार्टी की ओर से जेपी मल्होत्रा के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही परिषद सदस्य के रूप में संजय टंडन और किरण खेर का चयन भी किया गया है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे।
भाजपा के चल रहे संगठनात्मक चुनावों के हिस्से के रूप में बुधवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पदों के लिए नामांकन भरे गए। जम्मू-कश्मीर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह रैना चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर रहे। सुबह से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सबसे पहले वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने नामांकन भरा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक इंतजार होता रहा।
कुछ नेताओं ने दबे स्वर में मल्होत्रा के विरोध में आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। पार्टी का कोई भी नेता खुलकर मल्होत्रा के विरोध में सामने नहीं आया, जिसकी वजह से अन्य किसी नेता ने नामांकन नहीं भरा। पार्टी की तरफ से औपचारिक रूप से वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष घोषणा की जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि एक ही नामांकन होने की वजह से जेपी मल्होत्रा ही भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा के लिए वह हमेशा तैयार और तत्पर रहे हैं। आगे भी वह तैयार रहेंगे। इसे अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, पठानकोट विधायक अश्वनी शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।