फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Making a mockery of orders Parali torches, smoke, do not look in the vehicle

पराली जलाकर सरेआम उड़ रही आदेशों की धज्जियां, धुंए में नहीं दिख रहे वाहन

Sun, 06 Nov 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 06 Nov 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
Making a mockery of orders Parali torches, smoke, do not look in the vehicle
पराली जलाने के बाद उड़ता धुआं - फोटो : अमर उजाला

किसान पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। फिरोजपुर-जीरा रोड पर पड़ने वाले कई गांवों के खेतों में पड़ी पराली को किसान आग लगा रहे हैं। रविवार को पराली में आग लगाने से जीरा रोड पर पड़ने वाले गांव मेहर सिंह वाला, कचर भंन के अलावा कई गांवों के रोड धुएं से नजर तक नहीं आ रहे थे।

विज्ञापन


रोड पर चलने वाले लोगों की आंखों में मिर्च की तरह धुआं लगने से पानी निकल रहा था। चालकों को आगे जा रहे वाहन नजर नहीं आ रहे थे। जिला प्रशासन ने कई पराली न जलाने के आदेश जारी किए हैं। किसान डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


धुएं के कारण रोड पर चलने वाले वाहन नजर नहीं आते और सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण सोहन सिंह, मक्खन सिंह व तरसेम सिंह ने बताया कि प्रदूषण फैलने से गांव में अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सोहन सिंह ने बताया कि धुएं के असर से खांसी ज्यादा आ रही है। ग्रामीणों ने बताया बड़े जमींदार उनकी बात सुनते ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने पर पांच किसानों पर केस 

Making a mockery of orders Parali torches, smoke, do not look in the vehicle

खेतों में पराली जाने के आरोप में बरनाला पुलिस ने पांच किसानों पर मामला दर्ज किया है। 

जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि पराली जलाने के आरोप में किसान सतपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव सहजड़ा, भोला सिंह पुत्र दलवार सिंह निवासी गांव टल्लेवाल, जबर सिंह पुत्र काका सिंह निवासी गांव टल्लेवाल, भोला सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव नैणेवाल और जंटा सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव धौला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी तूर ने बताया कि यह सभी किसान अपने खेतों में पराली को आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित कर रहे थे, वहीं डीसी भूपिंदर सिंह राय के आदेशों का उल्लंघन भी कर रहे थे। डीसी भूपिंदर राय ने भी किसानों को अपील की कि पराली को जलाकर वातावरण को प्रदूषित न करें।

तीन किसानों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज 

Making a mockery of orders Parali torches, smoke, do not look in the vehicle
पु‌लिस - फोटो : file photo

पुलिस ने खेते में धान की पराली जलाने के आरोप में तीन किसानों के खिलाफ माला दर्ज किया है। डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामले दर्ज किए गए है। 

थाना सिविल लाइन बटाला में तैनात एएसआई अशोक कुमार ने बताया है कि आरोपी जसविंदर सिंह वासी न्यू माडल टाऊन ने अपने खेतों में पराली को आग लगाई है। पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि गांव भाम के सरवण सिंह के खिलाफ खेत में धान की पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। इअन्य मामले में श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस ने मुखतार सिंह वासी हरचोवाल के खिलाफ पराली जलाने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed