फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major reshuffle in UT administration, two officers sent back to Haryana, changed departments of many

यूटी प्रशासन में बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों को हरियाणा वापस भेजा, कईयों के विभाग बदले

Fri, 11 Feb 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Major reshuffle in UT administration, two officers sent back to Haryana, changed departments of many
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में वीरवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने दो एचसीएस अधिकारियों को उनके मूल राज्य वापस भेज दिया, जबकि एक एचसीएस अधिकारी ने चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यभार संभाला है। इसके अलावा आईएएस एसएस गिल से कई विभाग वापस ले लिए गए हैं, जबकि आईएएस नितिका पवार को कार्मिक विभाग समेत कई विभागों का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रशासन ने एचसीएस राजीव प्रसाद और डॉ. इंद्रजीत सिंह को उनके मूल राज्य वापस भेज दिया है। राजीव प्रसाद के पास नगर निगम के सचिव व संयुक्त आयुक्त, उद्योग विभाग के निदेशक व अन्य विभाग थे। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इनके मूल राज्य में वापस भेजा गया है। एचसीएस शालिनी चेतल ने कार्यभार संभाल लिया। उन्हें उद्योग विभाग के निदेशक, जिला उद्योग केंद्र के जीएम, उद्योग विभाग की संयुक्त सचिव, नगर निगम के सचिव व संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं, आईएएस एसएस गिल से कार्मिक, इस्टैब्लिशमेंट और विजिलेंस विभाग वापस लेकर आईएएस नितिका पवार को सौंपे गए हैं। पवार वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की सचिव के साथ कई विभाग का कार्य देख रही हैं। बता दें कि बीते कुछ महीनों में कई एचसीएस-पीसीएस अधिकारियों को वापस भेजा गया है, लेकिन उनकी जगह कम ही अधिकारी वापस आए हैं। इस वजह से प्रशासन में एचसीएस-पीसीएस स्तर के अधिकारियों की कमी होने लगी है। हाल ऐसा हो गया कि एचसीएस पीसीएस स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा रहा है। एक अधिकारी को कई-कई विभाग सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed