फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major lapse in pm modi security: Congress MLA Parminder Singh Pinki said action should be taken against DGP

कांग्रेस दोफाड़: पीएम की सुरक्षा में चूक पर बोले कांग्रेस विधायक ने कहा-ऐसी घटना शर्मनाक, जाखड़ ने भी जताई नाराजगी

Wed, 05 Jan 2022 10:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 10:32 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर से कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर राज्य के डीजीपी को जिम्मेदार ठहराया। पिंकी ने कहा कि डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं की है।

विज्ञापन
major lapse in pm modi security: Congress MLA Parminder Singh Pinki said action should be taken against DGP
कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब कांग्रेस में ही मतभेद होने लगा है। फिरोजपुर शहर से कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ ऐसी घटना शर्मनाक है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की है, लापरवाही के चलते देश के प्रधानमंत्री के साथ ऐसी घटना घटी है। डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


पिंकी ने कहा कि बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की थी और फिरोजपुर में प्रधानमंत्री के स्वागत की जिम्मेदारी उनकी और स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी की थी। पिंकी ने कहा कि पुलिस मुलाजिम बारिश में अपनी ड्यूटी सही दे रहे थे। जब पता था कि जिस रूट से प्रधानमंत्री आ रहे हैं, वहां पर प्रदर्शनकारी बैठे हैं तो डीजीपी की जिम्मेदारी बनती है कि उनका रूट बदला जाए। नियम मुताबिक डीजीपी को खुद फिरोजपुर में होना चाहिए था, ऐसा हुआ नहीं। प्रधानमंत्री के साथ जो घटना हुई है इसकी जिम्मेदारी डीजीपी की है न की पंजाब सरकार की है।

विज्ञापन

जाखड़ ने कहा था-ये स्वीकार्य नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है। यह पंजाब के खिलाफ है। फिरोजपुर में भाजपा की राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री को एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सहमति पत्र मिलने के बाद खाली किया रास्ता: पंधेर
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ बैठक करने के बाद कुछ मांगों पर सहमति बन गई है। उक्त सहमति संबंधी उन्हें पत्र मिलने के बाद उन्होंने सड़कों से धरना हटा दिया था। पंधेर ने कहा कि मंगलवार रात तक उनकी जत्थेबंदी ने कुलगढ़ी, तरनतारन, फाजिल्का, जलालाबाद व फिरोजपुर समेत 45 जगहों पर धरने लगा कर सड़कें जाम की थीं। 


रात को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत संग तीन दौर की बैठक के बाद उनकी कई मांगों पर सहमति बन गई। एमएसपी गारंटी कानून बनाने और प्रदूषण एक्ट से किसानों को निकालने संबंधी 15 जनवरी को कमेटी गठित करने का फैसला हुआ। इसके अलावा 30 जनवरी तक किसानों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति बनी है। शेखावत ने अपने लेटर पैड पर किसानों को एक पत्र लिखकर दिया। पंधेर ने कहा कि 45 जगह पर सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सड़कों पर जाम लगा रखा था। जैसे ही उन्हें पत्र मिला उन्होंने सभी जगहों से धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed