फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major exposure about gangster sampat nehra

गैंगस्टर संपत नेहरा को लेकर नया चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे देता था सदस्यों को निर्देश

Fri, 15 Jun 2018 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 15 Jun 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
major exposure about gangster sampat nehra
sampat nehra
गैंगस्टर संपत नेहरा के संबंध में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह गिरोह के सदस्यों को कैसे निर्देश देता था। पकड़े जाने से पूर्व संपत गिरोह के सदस्यों से व्हाट्सएप पर बात करता था। किसी घटना को अंजाम देने के संबंध में कोई निर्देश देने होते थे तो मैसेज व कॉल कर देता था। मोहाली में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने भी पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है।
विज्ञापन


हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उसने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन


हैदराबाद से लाते समय हिसार एसआईटी ने भी संपत से पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार, संपत के बारे में पुलिस को पता चला है कि उसके गिरोह में हरियाणा के अलावा पंजाब, पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली के लोग भी शामिल है। वह किसी वारदात को यदि अंजाम दिलाना होता था तो गिरोह के सदस्यों को व्हाट्सएप काल या फिर मेसेज कर निर्देश देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व ही उसने व्हाट्सप पर गैंग के नाम से एक ग्रुप भी बनाया था। जिस पर सभी को निर्देश दिए जाते थे। यहीं नहीं सुबह व रात में सभी गुड मार्निंग व गुड नाइट के मैसेज भी डालते थे। मगर संपत के पकड़े जाने से तीन दिन पूर्व ही ग्रुप को खत्म कर दिया गया था। मोहाली में पकड़े गए गैंग के पांचों सदस्यों ने भी संपत के बारे में कई अहम जानकारियां दी है।


रोहतक पुलिस लेगी रिमांड पर
कारौर के आनंद हत्याकांड में भी संपत को नामजद किया गया है। मामले की जांच सीआईए 2 कर रही है। प्रभारी का कहना है कि जल्द ही संपत को भी कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी भंडाफोड़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed