फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major changes may be in punjab bjp before assembly election

पंजाब को लेकर असमंजस में भाजपा, बदलाव पर मंथन जारी

Mon, 15 Feb 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
major changes may be in punjab bjp before assembly election

पंजाब में संगठनात्मक बदलाव को लेकर भाजपा हाईकमान असमंजस में है। शीर्ष नेताओं में संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव पर मंथन जारी है, लेकिन अब तक पार्टी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में पंजाब कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन


पंजाब के भाजपाइयों की उम्मीद के विपरीत बैठक में प्रदेश प्रधानगी पर कोई चर्चा ही नहीं की गई थी। हालांकि, पंजाब के नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व से यह जरूर कहा था कि जो भी फैसला लेना है, जल्द लिया जाए। पंजाब में प्रधानगी के दोनों दावेदारों ने अपने-अपने हक में लॉबिंग तेज कर रखी है।
विज्ञापन


मौजूदा प्रधान कमल शर्मा को वित्तमंत्री अरुण जेटली पर भरोसा है तो अश्वनी शर्मा की उम्मीदें केंद्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज पर टिकी हैं। केंद्रीय नेतृत्व पंजाब के लिए ऐसा फॉर्मूला तलाश रहा है, जिससे दोनों गुट संतुष्ट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर ग्रुप की बैठक के बाद पंजाब के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने भी अमित शाह, अरुण जेटली और राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक सभी ने कहा है कि पंजाब में जल्द बदलाव होगा। पार्टी हाईकमान इस कोशिश में है कि एक गुट को प्रधानगी दी जाए तो दूसरे गुट को मंत्रिमंडल में एडजस्ट किया जाए।


ऐसे हालात में दो मंत्री बदले जा सकते हैं। इसकेअलावा पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी वर्गों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। इन्हीं वजहों से अब तक बदलाव पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed