फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   major amit deshwal, martyr major amit deshwal, jhajjar martyr amit deshwal, indian army, haryana

मेजर अमित देशवाल: घर तो आना ही था, तिरंगे में लिपटकर लौटा

Mon, 18 Apr 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 18 Apr 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
major amit deshwal, martyr major amit deshwal, jhajjar martyr amit deshwal, indian army, haryana
हरियाणा का शहीद सैनिक मेजर अमित देशवाल - फोटो : फाइल फोटो
आर्मी डे यानी 15 जनवरी को जन्मे रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल घर तो आए, पर तिरंगे में लिपटकर। सेना के विशेष हेलीकॉप्टर में सेना के अधिकारी उनका पार्थिव शरीर पहले झज्जर पुलिस लाइन पहुंचा। वहां से उसे झज्जर आवास के लिए रवाना कर दिया गया। उनके गांव सुरेहती में अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं।
विज्ञापन


मणिपुर के तामेंगलांगजिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मेजर अमित देशवाल के शहीद होने की खबर से जहां ग्रामीणों की आंखें भी नम थी, वहीं शहीद के घर में कोहराम मचा था। मेजर अमित के वृद्ध पिता ऋषिराम देशवाल को बेटे को खोने का गम था, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था कि उनका लाल देश के लिए शहीद हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें ऐसे और सपूतों की जरूरत है जो सीने पर दुश्मनों की गोलियां रोकते हैं। मणिपुर में आतंकवादी संगठन एनएससीएन और जेडयूएएफ के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष ऑपरेशन से जुड़े सुरेहती के रणबांकुरे मेजर अमित देशवाल ने एक आंतकी को ढेर कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थम रहे मां के आंसू
बेटे की मौत की खबर सुनने के  बाद से ही शहीद की मां बेदवती की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बार-बार बेटे की याद में बेसुध होकर गिर रही मां को बेटे के शहीद होने पर गर्व है, लेकिन उसकी यादों को वो भुला नहीं पा रहीं। शहीद अमित के भाई अंकित ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके बड़े भाई ने देश के लिए लड़ते हुए अपनी जान दी।

आर्मी डे के दिन हुआ था अमित का जन्म

major amit deshwal, martyr major amit deshwal, jhajjar martyr amit deshwal, indian army, haryana
हरियाणा का शहीद सैनिक मेजर अमित देशवाल - फोटो : फाइल फोटो
शहीद मेजर अमित देशवाल का जन्म 15 जनवरी 1985 को गांव सुरेहती में हुआ था। संयोग से इसी दिन आर्मी दिवस भी मनाया जाता है। 5वीं तक की पढ़ाई गांव में ही पूरी करने के बाद कक्षा 6 से 8वीं तक की पढ़ाई अंबाला में की। 9वीं से 12वीं की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रथम नासिक में भेजा गया। पिता ऋषिराम देशवाल की पोस्टिंग भी नासिक में ही थी।

गुरु गोविंद सिंह कॉलेज दिल्ली से सन् 2004 में बीए की पढ़ाई पूरी की। शहीद के भाई अंकित ने बताया कि अमित 1 जनवरी 2005 को डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 10 जून 2006 को सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुए। वर्ष 2008 में कैप्टन के पद पर उन्हें प्रमोट कर दिया गया। कई जानलेवा अभियानों में सफलता प्राप्त करते हुए मिशन को पूरा करने पर वर्ष 2012 में उन्होंने मेजर पद की बागडोर संभाली।

तीन साल का है बेटा
अमित 11 मई 2009 को नीता के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनका करीब तीन साल का बेटा है। वह अपने बेटे और पत्नी नीता के साथ हाल में असम के जोहराट में रह रहे थे। उनके परिजन झज्जर शहर के सेक्टर 6 में रहते हैं। पत्नी के मुताबिक, अमित ने 3 दिन बाद छुट्टी पर घर जाना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed