फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major accident at kalagram light point chandigarh, death

कार की टक्कर से बाइक सवार का हेलमेट खुला, सिर में चोट से मौत

Fri, 28 Oct 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
major accident at kalagram light point chandigarh, death
कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला से चंडीगढ़ आ रहे बाइक सवार युवक की कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब सवा एक बजे हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक का हेलमेट खुलकर नीचे गिर गया और उसे सिर में चोट आई। पीजीआई के डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक की पहचान मूल रूप से जम्मू निवासी रजत भान (25) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-26 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी बहादुर सिंह सैनी ने बताया कि रजत भान मूल रुप से जम्मू के नगर कैंप वल्ब विल्लो का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में किराये पर रहता था। मनीमाजरा थाना पुलिस ने फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की सीसीटीवी फुटेज निकालने की कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने रजत के माता-पिता को वीरवार को जम्मू से बुलाकर रजत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि रजत माता-पिता की इकलौता बेटा था और एक साल से चंडीगढ़ में नौकरी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed