फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Majithia could not appear in court due to election preparations

Chandigarh News: चुनाव की तैयारियों के चलते अदालत में नहीं पेश हो सके मजीठिया

Sun, 17 Sep 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Majithia could not appear in court due to election preparations
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान पुलिस से झड़प मामले में शुक्रवार को शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अन्य आरोपी पेश नहीं हो सके। मजीठिया के वकील राजेश कुमार राय ने जिला अदालत में अर्जी दायर कर बताया कि मामले में आरोपी सभी शिअद नेता पार्टी की एक जरूरी बैठक में शामिल हो रहे हैं। जिन नेताओं पर ये आरोप लगे हैं उनमें सांसद, विधायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हैं, जो पार्टी की वर्किंग कमेटी के भी सदस्य हैं। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने हैं। पार्टी ने इन सभी की जिम्मेदारी उम्मीदवारों के चयन के लिए लगाई है इसलिए पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के चलते अदालत में पेश नहीं हो सके। वकील ने अदालत से अगली तारीख की मांग की। अदालत ने अगली सुनवाई सात अक्तूबर को तय की है।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2021 में पंजाब में महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में शिअद नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 186, 353, 332 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अदालत में शुक्रवार को बिक्रम सिंह मजीठिया, कनवरजीत सिंह उर्फ रोजी बरकंदी, परमबैंस सिंह रोमाना, पवन कुमार, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, महेश इंद्र सिंह, बलविंदर सिंह और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा सहित अन्य आरोपियों की पेशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed