फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main supplier of Chitta smuggling arrested from Zirakpur

Chandigarh News: चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर जीरकपुर से गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Main supplier of Chitta smuggling arrested from Zirakpur
सोलन। जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने चिट्टा तस्करी के संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कुनिहार में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जीरकपुर से विशाल ठाकुर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को कुनिहार के कोठी चौक से चमन ठाकुर निवासी चम्यावल को 10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि वह ढकोली जीरकपुर से नशा खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदर्श एन्क्लेव ढकोली निवासी विशाल ठाकुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि विशाल ठाकुर लंबे समय से चिट्टा सप्लाई में सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह पहले भी शिमला के बालूगंज थाने और कुनिहार थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2025 में उसके पास से 122 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया गया था और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। एसपी सोलन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed