{"_id":"64288bbca1e61d8b9d0f1cc4","slug":"main-conspirator-of-tarn-taran-bomb-blast-filed-bail-plea-next-hearing-on-april-10-chandigarh-news-c-16-1-103212-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तरनतारन बम ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता ने लगाई जमानत याचिका, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तरनतारन बम ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता ने लगाई जमानत याचिका, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को
विज्ञापन
मोहाली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में तरनतारन के गांव पंडोर गोला में 2019 में हुए बम ब्लास्ट के आरोपी विक्रम पंजवड़ उर्फ विक्की की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। उसकी तरफ से यह जमानत याचिका अदालत में फरवरी 2023 में लगाई गई थी। अब मामले की अगली सुनवाई दस अप्रैल को होनी है। जानकारी के अनुसार, चार सितंबर 2019 को तरनतारन के गांव पंडोरी गोला के एक खाली प्लॉट में बम धमाका हुआ था। इसमें दो लोगों की बिक्रमजीत सिंह विक्की और हरप्रीत सिंह हैप्पी की मौत हो गई थी जबकि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। बाद में 23 सितंबर 2019 को मामला एनआईए को सौंप दिया गया था। जांच के दौरान एनआईए ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सात में से अक्तूबर 2021 को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में मलकीत सिंह मीता उर्फ शेरा की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की थी साजिश
पूछताछ के दौरान सामने आया था कि पंजाब में पिछले दिनों हुई बेअदबी के लिए सुखबीर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी हत्या के लिए यह बम बनाए गए थे। पूछताछ में मलकीत सिंह ने बताया था कि 2016 में इन बमों से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हमला करना था लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए थे इसलिए यह बम उन्होंने एक खेत में छुपाकर दबा दिए थे। इस पूरी साजिश के पीछे विक्रम सिंह बिक्कर था जोकि जुलाई 2018 में अर्मीनिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था।
दिसंबर 2022 में पकड़ा गया था मुख्य आरोपी
भारत की जांच एजेंसी ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता विक्रम सिंह उर्फ बिक्कर को बियना से प्रत्यर्पित कर दिसंबर 2022 में दिल्ली हवाई अड्डे पर लाया गया था। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।