फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maid stole jewels and 30 thousand from Kothi

नौकरानी ने कोठी से उड़ाए लाखों के जेवरात और 30 हजार

Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Maid stole jewels and 30 thousand from Kothi
चंडीगढ़। सेक्टर-49/बी स्थित एक कोठी से लाखों के जेवरात और तीस हजार रुपये की नकदी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी कोठी में काम करने वाली नौकरानी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-49 के निरवाणा सोसाइटी में परिवार समेत रहते हैं। उन्हें घर में काम करने के लिए नौकरानी की जरूरत थी। बीते 28 फरवरी को एक महिला उनके घर पहुंची, जिसने अपना नाम पूजा बताते हुए काम मांगा। उसने बताया कि वह कोठियों में काम करती है। इस आधार पर उसे अगले दिन काम पर बुला लिया। जब वह एक मार्च को काम पर पहुंची तो घर में उनकी 80 वर्षीय मां और 22 साल का बेटा था। उसने पूरा दिन घर पर काम किया और जब उसका पहचान पत्र मांगा तो कहा कि कल दे देगी। उसके काम खत्म कर जब वह चली गई तो पता चला कि आलमारी खुली पड़ी है और अंदर से तीस हजार की नकदी, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक ब्रेसलेट, दो कान की बालियां और एक कड़ा गायब है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद अब महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि आरोपी महिला की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed