फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahendragarh Municipal Election Results BJP won Mahendragarh and Nangal Chaudhary Municipal seat

Mahendragarh Municipal Election Results: महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी नपा पर भाजपा का कब्जा, नारनौल में निर्दलीय की जीत

Wed, 22 Jun 2022 12:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 12:57 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी को 7852, आप प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार को 464, बसपा प्रत्याशी संदीप को 439, निर्दलीय प्रत्याशी नवीन राव को 3455 और बिजेंद्र सिंह को 3280 वोट मिले।

विज्ञापन
Mahendragarh Municipal Election Results BJP won Mahendragarh and Nangal Chaudhary Municipal seat
महेंद्रगढ़ निकाय चुनाव परिणाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ में निकाय चुनाव 2022 में महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी नगर पालिका सीट पर भाजपा व नारनौल नगर परिषद की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश सैनी ने जीत दर्ज की है। नारनौल से कमलेश सैनी से अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव को 14634 वाटों से हराया है। वहीं महेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी नवीन राव को 4398 शिकस्त दी है। 

विज्ञापन


नांगल चौधरी से भाजपा प्रत्याशी प्रिया सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी उर्मिला को 137 मतों से हराया है। जिले में सबसे बड़ी जीत निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश सैनी ने की है। बता दें कि महिला आईटीआई प्रांगण में सुबह निर्धारित समय आठ बजे से गिनती शुरू हो हुई। नारनौल की गिनती 11 राउंड, महेंद्रगढ़ की पांच और नांगल चौधरी की गिनती चार राउंड तक चली। 
विज्ञापन


नारनौल से निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश सैनी की पहले राउंड से ही बढ़त बनी रही और आखिरी रांउड तक बढ़त इतनी हो गई कि भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव तोड़ नहीं पाईं। कुल 54146 मत पड़े। कमलेश सैनी ने 27702 वोट प्राप्त किए जबकि भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव को 13068 मत मिले। इसके अलावा आप प्रत्याशी सोनू सैनी को 2309, निर्दलीय प्रत्याशी ममता शर्मा को 4318, माया बाई को 3538, सावित्री संघी को 372और सीमा को 1444 वोट मिले। महेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी को 7852, आप प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार को 464, बसपा प्रत्याशी संदीप को 439, निर्दलीय प्रत्याशी नवीन राव को 3455 और बिजेंद्र सिंह को 3280 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed