फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maharashtra Bhavan resonates with the cheers of Ganpati Bappa

गणपति बप्पा के जयकारे से गूंजा महाराष्ट्र भवन

Thu, 01 Sep 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Bhavan resonates with the cheers of Ganpati Bappa
आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गणेशोत्सव की शहर भर में धूम रही। गणपति के भक्तों ने अपने घरों में बप्पा को विराजमान कराया। परिवार सहित पूजन में हिस्सा लिया। बुधवार सुबह भी कुछ लोग सेक्टर-47 स्थित कालीबाड़ी और बैकुंठ धाम स्थित मूर्तिकारों से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं घर ले गए।
विज्ञापन

सेक्टर-19 स्थित महाराष्ट्र भवन गणपति बप्पा के जयकारे से गूंज उठा। सबसे पहले महाराष्ट्र मंडल ने प्रतिमा की स्थापना करवाई। पूजा और आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति महोत्सव के दौरान महाराष्ट्र भवन में हर रोज शाम आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र मंडल के महिला मंडली की सचिव पल्लवी पिंगे ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद रात में महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री गणेश उत्पत्ति नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में ज्यादातर लोग पारंपरिक परिधान में नजर आए। इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों के अलावा ट्राइसिटी से भारी संख्या में बप्पा के भक्त पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को निकलेगी शोभायात्रा
गौरी शंकर सेवादल की ओर से सेक्टर-45 के गोशाला में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। गणपति पूजन के बाद सामूहिक आरती हुई। गौरी शंकर सेवादल के चेयरमैन सुमित शर्मा व उपप्रधान विनोद कुमार ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेे। शनिवार को शोभायात्रा के बाद भगवान गणपति का विसर्जन होगा।

गुग्गा माड़ी में विराजे गणपति
सेक्टर-32डी स्थित गुग्गा माड़ी में ईको फ़्रेंडली मूर्ति स्थापित की गई है। सुबह पूजन के बाद शाम को श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान प्रदीप बंसल ने बताया कि रात में भजनों की अमृत वर्षा हुई। बप्पा की विदाई वीरवार को होगी। इस आयोजन में महामंत्री अजय बंसल, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सवि आशीष शर्मा व संजीव मित्तल ने विशेष भूमिका निभाई। महिलाओं में बबीता बंसल, दीपिका बंसल, शारू अग्रवाल, रमा मित्तल, कविता गुप्ता व नमिशा ने गणपति के भजन गाए गए। पंडित रविंद्र शास्त्री ने मनमोहक भजनों की अमृतवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed