{"_id":"68c0722055e2fc7d740168c3","slug":"maharaja-ranjit-singh-trophy-pca-purple-and-pca-red-both-won-by-6-wickets-chandigarh-news-c-16-pkl1079-814541-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी: पीसीए पर्पल और पीसीए रेड दोनों 6 विकेट से जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी: पीसीए पर्पल और पीसीए रेड दोनों 6 विकेट से जीतीं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी में पीसीए पर्पल और पीसीए रेड दोनों टीमों ने अपने मैच में जीत दर्ज की है। टीम पर्पल ने टीम ग्रे को 6 विकेट से हराया और फिर टीम रेड ने टीम ऑरेंज को 6 विकेट से रौंदा।
मोहाली में खेले गए मैच में टीम ग्रे ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 123 रन बनाए। गौरव मरकन ने 26 और शिवेन रखेजा ने 22 रन का योगदान दिया। रमनदीप सिंह और जस इंदर सिंह ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी टीम पर्पल ने 16 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनमोल मल्होत्रा ने 41 और विश्वनाथ प्रताप ने 30 रन का योगदान दिया। हरजोत ने दो विकेट झटके।
दूसरे मैच में पीसीए ऑरेंज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। हरनूर पन्नू ने 72 रन बनाए और नेहल वढेरा 47 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुखदीप, सुखविंदर और अभिनव ने 1-1 विकेट झटका। जवाब में उतरी टीम रेड ने 19.2 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 203 रन बना दिए। जसकरनबीर सिंह ने 73 रन बनाए और अनिल यादव ने 63 रन जोड़ते हुए टीम की जीत पक्की की। आयुष गोयल और मानव वशिष्ठ ने 2-2 विकेट झटके।