फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maharaja Ajj Sarovar to undergo a makeover.

Chandigarh News: महाराजा अज्ज सरोवर का होगा कायाकल्प

Mon, 05 Oct 2026 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Ajj Sarovar to undergo a makeover.
केंद्र ने 93.94 करोड़ की परियोजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी, तट पर बनेगा श्रीराम मंदिर
विज्ञापन

स्वदेश दर्शन योजना के तहत 133 कनाल में फैले ऐतिहासिक सरोवर का होगा पुनर्विकास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के खरड़ स्थित करीब 154 साल पुराने ऐतिहासिक महाराजा अज्ज सरोवर के कायाकल्प और पुनर्विकास के लिए केंद्र सरकार ने 93.94 करोड़ रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। परियोजना के तहत सरोवर के तट पर अयोध्या की तर्ज पर श्रीराम मंदिर भी बनाया जाएगा। केंद्र के पर्यटन मंत्रालय ने इसे स्वदेश दर्शन योजना के तहत मंजूरी दी है।
करीब 133 कनाल में फैला यह सरोवर चंडीगढ़-खरड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है। पंजाब पर्यटन विभाग परियोजना को लागू करेगा। केंद्र की औपचारिक मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह पंजाब की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरोवर के संरक्षण और विकास के प्रयास करीब चार दशक से चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना पूरी होने के बाद सरोवर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। सरोवर के किनारे बनने वाले श्रीराम मंदिर से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed