{"_id":"868c69c102a918f67f5f866b933f4e30","slug":"mahapanchayat-of-haryana-khap-in-delhi-for-jat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर खापों के तीखे तेवर, 9 को दिल्ली में महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर खापों के तीखे तेवर, 9 को दिल्ली में महापंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 12 Jul 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। जाट नेताओं के निशाने पर अब सीधे-सीधे केंद्र सरकार है। जाट भवन में शनिवार को हुई बैठक में आरक्षण को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
इस दौरान निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को दिल्ली में खापों की महापंचायत होगी। इस दौरान समिति के संयोजक कर्नल ओ.पी. सिंधु ने कहा कि फरवरी में भाजपा सरकार ने ओबीसी में जाट आरक्षण की बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन अब भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
जाट किसी का हक नहीं छीन रहे, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। अब 9 अगस्त को सरस्वती वाटिका मुंडका, नई दिल्ली में जाट आरक्षण महापंचायत होगी। इसमें सभी खापों व संगठनों को बुलाया गया है। नांदल खाप के अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर सभी खापें एकजुट हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाली महापंचायत में आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। इस मौके पर संयोजक जसबीर सिंह मलिक, जितेंद्र राठी, देवराज सिंह नांदल, आनंद सिंह, दलीप सिंह बल्हारा, वेद प्रकाश राठी, कृष्ण डागर, दयानंद देशवाल, राजेश और पवन आदि मौजूद रहे।