{"_id":"63b9cea83319fe590b03631c","slug":"mahakdeep-of-gmsss-35-became-national-winner-in-solo-act-chandigarh-news-pkl473681399","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमएसएसएस-35 की महकदीप सोलो एक्ट में बनीं राष्ट्रीय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमएसएसएस-35 की महकदीप सोलो एक्ट में बनीं राष्ट्रीय विजेता
विज्ञापन
महकदीप।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। राष्ट्रीय कला उत्सव (भुवनेश्वर) में शानदार सोलो एक्ट (महिला वर्ग) पेश करने पर सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा महकदीप को विजेता चुना गया। महकदीप 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनको 25 हजार की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अब 27 जनवरी को उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कला उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए शहर के 14 सरकारी और तीन निजी स्कूलों के कुल 17 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महकदीप ने अमृता प्रीतम को समर्पित नाटक अज्ज आखां वारिस शाह नूं... पर सोलो एक्ट पेश किया। यह नाटक स्कूल के मेंटर समीर की ओर से प्रिंसिपल दविंदर कुमार के मार्गदर्शन में तैयार करवाया गया था। नाटक में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को उभारा गया था। राष्ट्रीय स्तर पर जाने से पहले राज्य स्तर पर समग्र शिक्षा की ओर से चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में कार्यक्रम राज्य कला उत्सव का आयोजन करवाया गया था।
बता दें कि कला उत्सव देश में स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को पोषित करके शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के लिए समग्र शिक्षा की योजना के तहत एमओई की एक पहल है।