फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahadaan in lockdown: 24 people donated blood in PGI

लॉकडाउन में महादान : पीजीआई में 24 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 14 Apr 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mahadaan in lockdown: 24 people donated blood in PGI
​​श​​वर के दौरान रक्तदान करते रक्तदानी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़/पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की प्रेरणा और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से श्री शिव कांवड़ महासंघ, सकेतड़ी एवं सेक्टर-45 के रक्तदाताओं ने लॉकडाउन के बावजूद पीजीआई में उपचाराधीन मरीजों और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान किया। इस शिविर में 24 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को प्रशंसा प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि पहले ही दिन दिए गए फोन नंबर पर 50 से भी अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए कॉल किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीजीआई के ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की फुली सैनिटाइज बस में रक्तदाता को अस्पताल के ब्लड बैंक लेकर जाते हैं और रक्तदान करवाने के बाद वापस सुरक्षित तरीके से घर पर भी छोड़ा जा रहा है। रक्तदाता को लेकर जाने से पहले उनकी थर्मल टेंपरेचर चेकिंग, सैनिटाइजेशन एवं मास्क की सुविधा दी जा रही है और उसके बाद शोशल डिस्टेसिंग का खास ख्याल रखकर अस्पताल ले जाते हैं।
विज्ञापन

संगर ने बताया कि लॉकडाउन में अस्पतालों की जरूरत के अनुसार रक्त की कमी को पूरा किया जा रहा है। संगर ने कहा कि यदि कोई रक्तदाता रक्त देना चाहता है, तो वह मोबाइल नंबरों 9646300549 एवं 9872832637 पर संपर्क कर सकता है। थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों को रक्त की कमी से इस समय काफी परेशानी हो रही है। इन बच्चों को रक्त की लगातार जरूरत पड़ती है इसलिए रक्तदाताओं को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, ललित मोहन मित्तल, अजय कुमार, रंजीत सिंह, राकेश शर्मा, दलजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, साहिल बेगना, आदर्श बेगना, उधम सिंह, पंकज कुमार, सौरभ कुमार, विमल कुमार, चमन सिंह, कुलदीप सिंह दीपू, धनंजय मिश्रा, जगदेव सिंह, बबीता कुमारी, अनिल कुमार, करण छाबड़ा, तेजस्वी राणा, संदीप सेठी एवं मनोहर ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed