फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maha shivratri 2017 celebration at panchkula temples

सकेतड़ी मंदिर: शिव के दर पे गूंजा बम-बम भोले, 4 लाख भक्तों ने माथा टेका

Sat, 25 Feb 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 25 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri 2017 celebration at panchkula temples
शिव के दर पे गूंजा बम-बम भोले - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के मंदिरों में बने शिवालय शुक्रवार को भोले के जयकारों से गूंजते रहे। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को तड़के ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया था। भोले के दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लोग कतार में लगे थे।
विज्ञापन


भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाया। इस मौके पर शिवरात्रि का मुख्य समारोह सकेतड़ी महादेवपुर में आयोजित किया गया। वीरवार को रात से भक्तों का सकेतड़ी के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


मंदिर में करीब चार लाख भक्तों ने माथा टेका। वहीं शहर के मंदिरों में गीता मंदिर सेक्टर-11 में भी भव्य आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र धवन, महिला कीर्तन मंडल की प्रधान बिमला देवी, शैली एवं अन्य ने सुबह भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भारी संख्या में लोग मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सकेतड़ी महादेवपुर में हुआ कार्यक्रम

maha shivratri 2017 celebration at panchkula temples
सकेतड़ी महादेवपुर में हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
वहीं श्री स्वामी राम फाउंडेशन ट्रस्ट ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर 10 स्थित श्री पारसमणि सिद्धेश्वर मंदिर (पारेवाला) में पूजन किया गया। मंदिर के प्रधान सतीश चावला ने बताया कि महारुद्राभिषेक एवं चारों पहर की पूजा की गई।

शनिवार 25 फरवरी को हवन सुबह 5 बजे होगा। सतीश चावला ने बताया कि कई लोग चार पहर की पूजा कराने पहुंचे। महाशिवरात्री के चलते सेक्टर 16 में श्री श्री 1008 महंत अशोक नाथ द्वारा भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता बतौर मुख्यातिथि पहुंची।

इससे पूर्व पिछले 40 दिन से चल रहे हवन यज्ञ का समापन हुआ और उसके बाद शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। रंजीता मेहता ने सभी को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूरी करें। रंजीता मेहता ने कहा कि भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं और जो भी सच्चे मन से इनके आगे शीश झुकाता है, उसकी हर कामना पूरी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed