फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maggi controversy: quality check orders of maggi by haryana government

लो जी, अब इस स्टेट में भी सारी दुकानों पर चैक होगी मैगी

Thu, 04 Jun 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Thu, 04 Jun 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
maggi controversy: quality check orders of maggi by haryana government

मैगी की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को प्रदेश के सभी जिलों में मैगी के सैंपल लेकर उसकी जांच करवाने के आदेश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महानिदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी जिलों के सिविल सर्जन के माध्यम से इस पर तुरंत कार्रवाई आरंभ करें और सैंपल लेने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज ने बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की एक अदालत में मैगी पर खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और इसी आधार पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा को भी मैगी की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे ने स्पेशल टीम गठन की प्रक्रिया शुरू की

maggi controversy: quality check orders of maggi by haryana government

उधर, जिला स्वास्थ्य महकमे ने भी मंत्री के इन निर्देशों के बाद इस चेकिंग के लिए स्पेशल टीम का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ के अनुसार जल्द ही मैगी की सेंपलिंग शुरू कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही लगभग 750 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के अंदर चिकित्सकों की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित करवाने की कार्रवाई पूरी करें, ताकि उसके बाद आवेदन मांगकर जल्द से जल्द भर्ती की जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं और वे इस मामले में गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed