फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Made relations with two minor girls, became pregnant

Chandigarh News: दो नाबालिग लड़कियों से बनाए संबंध, हुईं गर्भवती

Sun, 21 May 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Made relations with two minor girls, became pregnant
मोहाली। इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बलौंगी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। उसके पड़ोस में रहते एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों की बातचीत के बाद उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब उसे इस संबंध में बात की तो उसका सारा परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद जब वह सवा चार महीने की गर्भवती हो गई तो उसने अपनी मां को बता कर गर्भपात करवा लिया। इसके बाद अब उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरा मामला मुल्लांपुर थाने का है। इस मामले में 15 साल की पीड़िता ने बताया कि वह इलाके के एक ईंट भट्टे पर काम करती थी। पिछले साल उसकी एक लड़के से दोस्ती हो गई। उसने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध भी बना लिए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई तो उसे उसके एक जानकार ने दिल्ली ले जाकर मेडिकल करवाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने संबंधित थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed