फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Made physical relations with a woman on the pretext of marriage, case registered

Chandigarh News: शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Made physical relations with a woman on the pretext of marriage, case registered
मोहाली। शहर में शादीशुदा व्यक्ति ने पहले महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने बेटी को जन्म दिया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी गांव ममोली के रूप में हुई है। सोहाना थाना आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ अक्तूबर 2022 में उसकी बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। फिर उसने आरोपी को शादी के लिए कहा। अप्रैल 2023 में दोनों ने गुरुद्वारा साहिब में शादी कर ली। इसके बाद 21 अगस्त को उसने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। 24 अगस्त को गुरप्रीत सिंह उसे अस्पताल से छुट्टी दिलाने के बाद उसे रास्ते में छोड़कर चला गया और उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। वहीं उसे पता चला है कि गुरप्रीत की शादी पहले ही मनदीप कौर के साथ हो रखी है जिसकी दो बेटियां भी हैं। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed