फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MA student arrested for molesting PU student

Chandigarh News: पीयू की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में एमए का छात्र गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
MA student arrested for molesting PU student
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में कैंपस में ही मास्टर की पढ़ाई करने वाले खरड़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लगभग 26 वर्षीय सिमरनजीत सिंह जस्सल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आपराधिक स्तर से रास्ता रोकने, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसका अक्सर रास्ता रोका करता था। वहीं भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ छेड़खानी की गई। बीते 12 जुलाई को संबंधित घटना घटी थी। थाना पुलिस ने दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्रा चंडीगढ़ के ही रहने वाली है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसके साथ संबंधित घटना पीयू के बाजार में हुई जब वह अपने कुछ नोट फोटोस्टेट कराने के लिए गई थी। आरोपी ने उसे बीच रास्ते रोक लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। वहीं उसे गलत ढंग से छूने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed