फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana weather update: Buddha Nullah water entered many houses in Ludhiana

Alert in Ludhiana: बुड्ढा नाला फिर उफान पर, कई घरों में घुसा गंदा पानी, AAP विधायक सड़कों पर उतरे

Sun, 09 Jul 2023 05:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

शहर की सियासत का केंद्र रहे बुड्ढा नाला में दूसरी बार बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ गया है। पहले झुग्गियों को वहां से खाली करवाकर अस्थाई तौर पर लोगों को शिफ्ट किया गया। इसके बाद फिर बरसात आ गई और ताजपुर रोड पर बनी झुग्गियों के साथ-साथ कई घरों में भी पानी घुस गया।

विज्ञापन
Ludhiana weather update: Buddha Nullah water entered many houses in Ludhiana
लुधियाना के टोका मोहल्ले मे भरा गंदे नाले का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक तरफ जहां बारिश गर्मी से राहत दे रही है, वहीं अपना कहर भी बरपा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण बुड्ढा नाला एक बार फिर उफान पर है। लगातार पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है और पानी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। बुड्ढा नाला उफान पर आने के बाद कई घरों में पानी घुस गया।

विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में बुड्ढे नाले का गंदा पानी घुसने के कारण कई लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई लोगों का सामान भी पूरी तरह से खराब हो चुका है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी और आप विधायक खुद सड़कों पर उतरे हैं। लोगों के साथ हमदर्दी जताई जा रही है और आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही हालात को काबू में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सियासत का केंद्र रहे बुड्ढा नाला में दूसरी बार बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ गया है। पहले झुग्गियों को वहां से खाली करवाकर अस्थाई तौर पर लोगों को शिफ्ट किया गया। इसके बाद फिर बरसात आ गई और ताजपुर रोड पर बनी झुग्गियों के साथ-साथ कई घरों में भी पानी घुस गया। वहां हलका सेंट्रल के माधोपुरी और न्यू माधोपुरी इलाके में पानी गलियों और कई घरों में भी घुस गया है। इसके बाद लोगों में डर का माहौल बना है।



मौसम विभाग लगातार तेज बारिश का अलर्ट जारी कर रहा था। उधर, लगातार बारिश और पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ गया। नगर निगम का पूरा अमला रविवार को छुट्टी होने के बावजूद लगातार हालात पर काबू पाने में जुटा रहा। बुड्ढे नाले में जल बूटी को निकालने के लिए कई गाड़ियां लगी रहीं। इसके अलावा आप विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला भी जायजा लेने पहुंचे। सेंट्रल हलके से अशोक पराशर पप्पी खुद पानी में उतर गए। उधर, हलका नार्थ की बात करें तो विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा भी अपनी पूरी टीम के साथ बुड्ढे नाले के किनारे बसे इलाकों में आने वाले पानी का जायजा लेते रहे और पानी को कहां से निकाला जाए इसकी तैयारी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed