फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana to Chandigarh rail link cut off all trains canceled

Punjab Flood News: लुधियाना से चंडीगढ़ का रेल संपर्क टूटा, सभी ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा

Wed, 12 Jul 2023 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 09:54 PM IST
सार

ट्रेनें रद्द होने की वजह से ज्यादातर व्यापारियों के बुक हुए नग तय समय के भीतर गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए और वह नगों की लोडिंग के लिए स्टेशन परिसर में भाग-दौड़ करते नजर आए।

विज्ञापन
Ludhiana to Chandigarh rail link cut off all trains canceled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

साहनेवाल-चंडीगढ़ सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर जलभराव की वजह से चंडीगढ़ रूट की सभी यात्री ट्रेनें बुधवार को भी रद्द रहीं और लुधियाना से चंडीगढ़ का रेल संपर्क पूरी तरह से कटा रहा। इस रूट पर आवागमन के लिए यात्रियों को मजबूरी में सड़क मार्ग का रुख करना पड़ा। बस व टैक्सी पर अधिक किराया व फालतू समय खर्च होने से यात्री परेशान हो उठे।

विज्ञापन


इससे चंडीगढ़ रूट पर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। लुधियाना से रोजाना सुबह नौकरी के लिए चंडीगढ़ जाने और शाम को चंडीगढ़ से लुधियाना वापस लौटने वाले ज्यादातर यात्री बुधवार को भी काम पर नहीं पहुंच पाए। कुछ ऐसी ही हालत व्यापारी वर्ग की भी रही। ट्रेनें रद्द होने की वजह से ज्यादातर व्यापारियों के बुक हुए नग तय समय के भीतर गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए और वह नगों की लोडिंग के लिए स्टेशन परिसर में भाग-दौड़ करते नजर आए।

विज्ञापन

अमृतसर में टूरिस्ट और लुधियाना में बाहरी राज्यों के व्यापारी फंसे

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश और बाढ़ का असर राज्य के टूरिज्म और कारोबार पर भी देखने को मिला। पंजाब में घूमने आए बाहरी राज्यों के कई टूरिस्ट अमृतसर में फंसे रहे और वापसी की रिजर्व टिकट होने के बावजूद ट्रेनें रद्द होने के कारण वापस नहीं लौट पाए। अधिकतर टूरिस्टों ने अपने गृह राज्य लौटने के लिए बुधवार को सड़क मार्ग का रुख किया और बस व टैक्सी से अंबाला और दिल्ली तक का सफर तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना शहर हौजरी और साइकिल उद्योग का गढ़ होने की वजह से बाहरी राज्यों के कई व्यापारी भी कारोबार के लिए आए थे। वह भी ट्रेनें बंद होने के बाद शहर के छोटे-बड़े होटलों में फंसकर रह गए। तीन दिन के लंबे इंतजार और हालात सामान्य होने के बाद बुधवार को वह सड़क मार्ग के रास्ते अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed