{"_id":"4c5d6896689b709c4563c8dabd91ce85","slug":"ludhiana-rade-mobile-shop-mobile-cover-recover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकानों पर पुलिस ने की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकानों पर पुलिस ने की छापामारी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 18 Sep 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट में धड़ल्ले से किसी कंपनी के जाली मार्का लगे मोबाइल कवर सस्ते भाव में बेच रही एनके मोबाइल शॉप, वीके मोबाइल शॉप और गणपति मोबाइल पर थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने छापामारी की।
पुलिस ने तीनों दुकानों से उक्त कंपनी के लगभग 28 सौ मोबाइल कवर बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में उक्त कंपनी के सुरिंदर कुमार की शिकायत पर एनके मोबाइल शॉप के मालिक अनिल कुमार, वीके मोबाइल के विशाल कुमार और गणपति के अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया है।
थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि तीनों आरोपी अपनी दुकान में कंपनी के जाली मोबाइल कवर बेचते हैं। इस बात की सूचना कंपनी के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने सारी जांच की। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी उनकी कंपनी के मोबाइल कवर बेच रहे हैं। वीरवार को पुलिस पार्टी ने कंपनी अधिकारियों के साथ तीनों दुकानों पर छापामारी की तो वहां से काफी मात्रा में मोबाइल कवर बरामद हुए। इंस्पेक्टर रंधीर सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।