{"_id":"63878cc6eb0f8326b923cb2d","slug":"ludhiana-industrialist-neelam-oswal-declared-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: प्रतिष्ठित उद्योगपति नीलम ओसवाल भगोड़ा घोषित, तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: प्रतिष्ठित उद्योगपति नीलम ओसवाल भगोड़ा घोषित, तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला
Wed, 30 Nov 2022 10:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:40 PM IST
सार
नीलम ओसवाल कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद पेश नहीं हुए। सुखविंदर ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद नीलम ओसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उनकी तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक पंजाब वूल कोंबर्स के मालिक नीलम ओसवाल को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। एक चेक बाउंस के मामले में वह लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
पक्खोवाल रोड स्थित विशाल नगर एक्सटेंशन निवासी जुगल किशोर तिवारी की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने खालसा कॉलेज के पास रहने वाले नीलम ओसवाल के खिलाफ 174 ए के तहत मामला दर्ज किया है। नीलम ओसवाल प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवारों में शामिल ओसवाल परिवार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि जुगल किशोर तिवारी और नीलम ओसवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद था और चेक बाउंस का एक मामला अदालत में चल रहा था। नीलम ओसवाल कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद पेश नहीं हुए। सुखविंदर ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद नीलम ओसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उनकी तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन