फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana girl janhavi behel will host flag on lal chowk srinagar, challange to pak supporters

छात्रा ने पाक समर्थकों को ललकारा, कश्मीर में तिरंगा फहराउंगी, रोक लो

Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
ludhiana girl janhavi behel will host flag on lal chowk srinagar, challange to pak supporters
पाक समर्थकों को लुधियाना की जाह्नवी बहल का खुला चैलेंज - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू प्रकरण में कन्हैया कुमार को ललकारने वाली छात्रा जाह्नवी बहल ने इस बार पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी करने वालों को खुली चेतावनी दे डाली है। लुधियाना में जाह्नवी बहल ने घोषणा की कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी।
विज्ञापन


बकौल, जाह्नवी, मैं 15 अगस्त को श्रीनगर जाऊंगी और वहां के मशहूर लाल चौक पर तिरंगा लहराऊंगी। किसी में हिम्मत है तो मुझे इससे रोक के दिखाए। जाह्नवी का कहना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जो देश विरोधी यहां पाकिस्तान के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे हैं वे अपने घटिया मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकते। वहां ऐसे मुट्ठी भर लोग हैं जो भारत विरोधी अभियान छेड़े हुए हैं और मैं ऐसे तत्वों से नहीं डरती।
विज्ञापन


जाह्नवी इससे पहले जेएनयू मामले में छात्र नेता कन्हैया को सार्वजनिक बहस की चुनौती देकर चर्चित हुई थी। उसने हिंदी फिल्मों में अश्लील दृश्यों का मामला भी अदालत में उठाया था। सोशल साइटों पर अश्लील प्रोमो चलाए जाने के खिलाफ उसने अदालत में अपील कर इसे पर अंकुश लगवाने की मुहिम छेड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed