{"_id":"5a8913ad4f1c1b4f588b9314","slug":"ludhiana-father-killed-due-to-electric-shock-in-daughter-borthday-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की बर्थडे पार्टी में टूटा ऐसा कहर, पिता की जान चली गई...चाचा भी नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की बर्थडे पार्टी में टूटा ऐसा कहर, पिता की जान चली गई...चाचा भी नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का बर्थडे मना रहे थे, अचानक ऐसा कहर टूटा कि उसकी आंखों के सामने पिता की जान चली गई। चाचा भी नहीं रहे, साथ में दो और की मौत हो गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
ढंढारी कलां में स्थित ईश्वर कालोनी में शुक्रवार देर रात बेटी के जन्मदिन की पार्टी में पिता समेत चार लोगों की हाईटेंशन वायर छूने से मौत हो गई। सभी ने शराब पी हुई थी। शाहनातू देवी ने बताया कि वह बिहार के जिला शिवान गांव महाराजगंज के रहने वाले है।
उनके दो बेटे अमरजीत (31) और सर्वजीत (27) थे। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के दो-दो बच्चे हैं। शुक्रवार को सर्वजीत की बेटी सपना का जन्मदिन था। उसने छोटी सी पार्टी रखी थी। अमरजीत, सर्वजीत और उनके जानकार रणजीत (30) और मखानशू (28) दूसरी मंजिल पर बैठकर शराब पी रहे थे।

विवाद के चलते हाथापाई हो गई सभी ने
लुधियाना में चार लोगों की मौत
शाहनातू ने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। पहले तो चारों में हाथापाई हुई और फिर सभी शांत हो गए। तभी चारों में से एक ने गैलरी के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन तार को पकड़ लिया। उसे बचाने की कोशिश में तीनों भी तार से चिपक गए।
चारों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना फोकल प्वाइंट के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि आवाजें सुनकर जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो सर्वजीत व मखानशू तार से चिपके हुए थे और उनके शव जल रहे थे।
मृतक की पत्नी ने बताया कि घर 28 कमरे हैं और सभी में किराएदार रहते हैं। छत के पास से गुजरती तारों की चपेट में आने से पहले भी कई किराएदारों का बचाव हो चुका है। इसके लिए कई बार घर मालिक को भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसका हल नहीं किया।