{"_id":"645b93cd060bace403025c24","slug":"ludhiana-court-lifts-stay-on-amar-singh-chamkila-biopic-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Singh Chamkila: परिणीति और दिलजीत दोसांझ को बड़ी राहत, अदालत ने इस फिल्म पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Singh Chamkila: परिणीति और दिलजीत दोसांझ को बड़ी राहत, अदालत ने इस फिल्म पर लगी रोक हटाई
Wed, 10 May 2023 06:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 May 2023 06:28 PM IST
सार
इससे पहले लुधियाना कोर्ट ने दिवंगत प्रोड्यूसर गुरदेव सिंह रंधावा के बेटे इशजीत रंधावा और संजोत रंधावा की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा।
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा व फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज अली को उस समय लुधियाना की अदालत ने राहत दी जब पंजाब के मशहूर गायक रहे अमर सिंह चमकीला पर बन रही फिल्म 'चमकीला' पर लगी रोक को हटा दिया। अदालत ने अमर सिंह चमकीला की पत्नी गुरमेल कौर को भी इस मामले में राहत दे दी है।
विज्ञापन
सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमित मक्कड़ ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता की स्टे की अर्जी को रद्द कर दिया। लोग अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देख सकेंगे। दरअसल, अमर सिंह चमकीला की बायोपिक के प्रसारण पर रोक लग चुकी थी। इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज नहीं किया जा रहा था। पहले लुधियाना कोर्ट ने दिवंगत प्रोड्यूसर गुरदेव सिंह रंधावा के बेटे इशजीत रंधावा और संजोत रंधावा की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
इशजीत रंधावा और संजोत रंधावा ने दायर की गई याचिका में कहा था कि चमकीला की पत्नी गुरमेल कौर ने 12 अक्तूबर 2012 को उनके पिता को अपने पति पर बायोपिक बनाने का अधिकार दिया था। उन्हें पांच लाख रुपये भी मिले थे। बायोपिक बनाने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी। तीन नवंबर 2022 को शिकायतकर्ता के पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने जब बायोपिक बनाने का इंतजाम करना शुरू किया और गुरमेल कौर से संपर्क किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टालने लगीं। बाद में उन्हें पता चला कि पहले से ही चमकीला और बीबी अमरजोत कौर पर एक फिल्म बन रही थी।
यह सारी बातें देखने के बाद दोनों भाइयों ने अदालत से रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने पहले रोक लगा दी थी लेकिन अब रोक हटा दी है। अब जल्द ही चमकीला की बायोपिक पर बनी फिल्म रिलीज हो सकती है।