फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lucknow Joints won the sixth Deaf Indian Premier League title

Chandigarh News: लखनऊ जॉइंट्स ने जीता छठी डेफ इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब

Tue, 05 Aug 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Joints won the sixth Deaf Indian Premier League title
चंडीगढ़। लखनऊ जॉइंट्स ने सोमवार को बेंगलुरु बादशाह को 82 रनों से हराकर छठी डेफ इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। जीएमएसएसएस-26 में खेले गए फाइनल मैच में बेंगलुरु बादशाह की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। लखनऊ के सलामी बल्लेबाज आकाश सिंह सिर्फ 38 गेंदों में नाबाद 83 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन


उन्हें शारिक मजीद (25) का साथ मिला जिसकी बदौलत लखनऊ जॉइंट्स ने 124/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू से लड़खड़ा गई। लखनऊ के कप्तान दीपक कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके साथ आदित्य ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट सिर्फ 1 रन देकर लिए। पूरी टीम सिर्फ 42 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन



इससे पहले सेमीफाइनल में बेंगलुरु बादशाह ने हैदराबाद ईगल्स को रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से हराया। बेंगलुरु के सुहैल अहमद ने 14 गेंदों में तेज 40 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ जॉइंट़्स ने पंजाब लायंस को 8 रनों से हराया। लखनऊ ने 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 52/2 रन ही बना सकी। पंजाब के कप्तान मनीष जैन की 21 गेंदों में 40 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया सम्मानित


फाइनल मुकाबले के दौरान यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की वरिष्ठ प्रबंधक डॉली सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित जैन की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article