लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह का आह्वान, इंडस्ट्री अब बनाए रक्षा उपकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसएमई के साथ की गई राउंडटेबल में वेस्टर्न कमान के जीओसी इनसी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह का आह्वान, इंडस्ट्री अब बनाए रक्षा उपकरण। लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह का। उन्होंने यह बात मंगलवार को पंचकूला के होटल हॉलीडे इन में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से एयरफोर्स, थ्री बीआरडी और वेस्टर्न कमान के सहयोग से आयोजित राउंड टेबल सीरीज में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की इंडस्ट्री में रक्षा उपकरण तैयार करने का दम हैं।
हां, इसके लिए क्वालिटी इंप्रूव करनी होगी और मानकों का ध्यान रखना होगा। इस मौके पर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया कंपेन को आगे बढ़ाते हुए सेना और पीएचडी चैंबर आफ कामर्स द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।
सैन्य की मांग और इंडस्ट्री द्वारा प्रोड्यूस किए जाने वाले उपकरण और मशीन में क्वालिटी में एक बड़ा गैप है। इसे पूरा करने के लिए जरूरी है कि इंडस्ट्री सेना के माध्यम से सैंपल लें, एक्सपर्ट की मदद ले और फिर प्रोडक्ट तैयार करे। उन्होंने कहा कि इस राउंड टेबल सीरीज का उद्देश्य इंडस्ट्री को सेना के लिए प्रोडक्शन के लिए तैयार करना है।
राउंडटेबल के दौरान मौजूद पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री नई दिल्ली के एडवाइजर डिफेंस ब्रिगेडियर एचपीएस बेदी ने कहा कि अब सेना को खरीद फरोख्त के लिए पावर रीजनल कर दी गईं हैं। प्रोडक्शन में समस्या के कारण कई हैं। सेना को क्वालिटी प्रोडक्शन चाहिए। कुछ इंडस्ट्री प्रोडक्शन कर रही हैं और उनके प्रोडक्ट बेहतर हैं, लेकिन अभी समयबद्ध सप्लाई के साथ टेस्टिंग में पास होना कई इंडस्ट्री के लिए परेशानी है।
इंडस्ट्री के लिए सेना की यूनिटों ने प्रदर्शनी लगाई
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री को सेना की आवश्यकताओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे वह उपकरण प्रोड्यूस कर सकें। इंडस्ट्री के लोगों को ज्यादा जानकारी देने के लिए सीडी प्रदान की गई है, जिससे वह सारी जानकारी हासिल कर सकें। इस मौके पर पंजाब के इनवेस्टमेंट और प्रमोशन एडिशनल चीफ सेक्रेटरी करन अवतार सिंह, हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (इंडस्ट्री एंड कामर्स) देवेंद्र सिंह, हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विष्णु गोयल मौजूद रहे।
सेना की यूनिटों ने लगाई प्रदर्शनी
इंडस्ट्री के लिए सेना की यूनिटों ने यहां पर प्रदर्शनी लगाई। 223 एबीओडी जालंधर की टीम यहां सेना द्वारा प्रयोग किया जाने वाला एक्सट्रीम कोल्ड क्लादिंग सिस्टम लेकर आई। इसके साथ ही बर्फीले स्थानों में फौजियों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला एवलांच विक्टिम डिटेक्टर भी प्रदर्शित किया गया। सूबेदार हरदेव सिंह ने बताया कि एवलांच विक्टिम डिटेक्टर को फौजियों को दे दिया जाता है और यदि कोई फौजी बर्फीले तूफान के दौरान हताहत होता है तो इसकी मदद से उसको ढूंढ लिया जाता है।
इटली का हाइपर बेसिक चैंबर
हरदेव सिंह ने बताया कि सेना के पास एक हाइपर बेसिक चैंबर है, जिसका प्रयोग बर्फीले स्थानों पर किया जाता है। किसी भी फौजी के हताहत होने पर उसको इस चैंबर में डाल दिया जाता है और इसके बाद उस चैंबर को बंद कर दिया जाता है। नीचे से हवा भरी जाती है, जिससे वह सांस लेता रहे और उसको अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसके साथ ही यहां बम डिटेक्टर और एनबीसी के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।