फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LPG Consumers Must Read the Story

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी खबर

Sat, 06 Dec 2014 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Dec 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
LPG Consumers Must Read the Story

आपने अब तक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अपनी सारे डाक्यूमेंट जमा नहीं किए हैं तो कर दें, वरना ऐसा न हो कि आपको घरेलू गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाए। चंडीगढ़ में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी स्कीम एक जनवरी से लागू हो जाएगी। इसी पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने एक रिव्यू बैठक बुलाई।

विज्ञापन


इस स्कीम को अब दोबारा से कुछ संशोधन के बाद लॉन्च किया गया है। पहले फेज में यह स्कीम 15 नवंबर 2014 को लॉन्च की गई थी। दूसरे फेज में इसको एक जनवरी 2015 से लॉन्च किया जाएगा। इस स्कीम के अंतर्गत कुकिंग गैस सिलेंडर उपभोक्ता को मार्केट प्राइज पर मिलेंगे। बाकी के रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए जिनके पास आधार नंबर नहीं है, वह उपभोक्ता अपना बैंक एकाउंट नंबर दे सकते हैं। इससे कैश सब्सिडी डायरेक्ट उनके खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी। डीलर और बैंक को आधार नंबर और डाक्यूमेंट देने के बाद लोगों को टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। उनका आधार नंबर रजिस्टर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नंबर 18002333555 और  9781324365 हैं। कंज्यूमर बैंक के साथ अपने आधार को रजिस्टर करवा सकते है। इसे www.myLPG.in या æwww.myLPG.in  या www.rasf.uiadai.gov.in पर रजिस्टर करवाया जा सकता है। यदि आधार नंबर नहीं है, तो वह अपने बैंक एकाउंट की डिटेल और कैश मेमो पर लिखा हुआ 17 डिजिट का नंबर बैंक को दे सकते हैं।


जो लोग अपनी सारी जानकारी एक जनवरी तक नहीं जमा करवा पाएंगे, उनको तीन माह का ग्रेस पीरियड मिलेगा। इस दौरान उनको गैस सिलेंडर मार्केट प्राइज पर मिलता रहेगा। इसके साथ ही उनको तीन माह का पार्किंग पीरियड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed