फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover and girlfriend got married in the police station in Jalandhar

जालंधर: थाने में हुई प्रेमी और प्रेमिका की शादी, पुलिस बनी बराती, लड़का व लड़की पक्ष में राजीनामा भी हुआ

Tue, 03 May 2022 12:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 May 2022 12:47 AM IST
सार

थाना बारादरी के एसएचओ ने बताया कि संस्था के सदस्यों के समझाने के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया। साथ ही थाने में लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। 

विज्ञापन
Lover and girlfriend got married in the police station in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के नई बारादरी में प्रशासन के सहयोग से थाने में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। पुलिस बराती बनी और शादी का खर्च एक संस्था ने उठाया। शादी के लिए लड़के का परिवार राजी नहीं था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों का महिला थाने में केस चल रहा है। सोमवार को कमिश्नर ऑफिस में लड़के की मां ने कुछ लोगों को साथ लेकर काफी हंगामा किया। उसने लड़की पर नशा बेचने और बेटे को नशे का आदी बनाकर आठ लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। पुलिस ने लड़का, लड़की और लड़के की मां को थाना बारादरी भेज दिया।

विज्ञापन


वहां समाज सेवी संस्था के सदस्य भी पहुंच गए और सादे तरीके से दोनों की शादी करवा दी। लड़की ने कहा कि उसके ऊपर लगाए आरोप गलत हैं। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। साथ में रहते हैं। लड़का पहले नशा करता था लेकिन अब छोड़ दिया है।
विज्ञापन


लड़के ने कहा कि मां को लड़की पसंद नहीं थी और वह दोनों को अलग करना चाहती थी। वह बार-बार मुझे नशा छुड़ाओ केंद्र भेजने को कहती थी। थाना बारादरी के एसएचओ ने बताया कि संस्था के सदस्यों के समझाने के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया। साथ ही थाने में लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed