फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love marriage with hiv aids survivor boy friend at firozpur of punjab

मां-बाप से बगावत कर 17 साल की उम्र में जिससे किया था प्रेम विवाह, वो निकला एचआईवी पीड़ित

Sat, 20 Jul 2019 05:01 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
love marriage with hiv aids survivor boy friend at firozpur of punjab
फाइल फोटो
प्रेम विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर खुद शादी करने वाली लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। उस सच का असर उसके बच्चे पर भी पड़ा। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। परिजनों से बगावत करके एक युवती ने चार साल पहले 17 साल की उम्र में एचआईवी ग्रस्त युवक से शादी रचा ली। दोनों का एक बच्चा भी है। युवक ने अपनी बीमारी के बारे में पत्नी को कभी नहीं बताया।
विज्ञापन


शादी के कुछ माह बाद पति के नशेड़ी होने का पता चला तो पत्नी ने नशा छुड़वाने की ठान ली। इसके बाद एक सड़क दुर्घटना में पति जख्मी हो गया और उसे खून की जरूरत पड़ी, तब पता चला कि वह एचआईवी से पीड़ित है। फिर डॉक्टरों ने पत्नी और उसके एक साल के बच्चे का चेकअप किया तो वे भी एचआईवी से ग्रस्त मिले। अब पीड़ित परिवार का जिले के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तभी से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार की मर्जी के बिना दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले पति दिल्ली में नौकरी करता था। शादी के बाद ही उसे अपने पति के नशेड़ी होने का पता चला। फिर उसने कहा कि प्यार के दम पर अपने पति का नशा छुड़वा दूंगी। इसी बीच उन्हें एक बेटा हुआ। डेढ़ साल पहले जब पति बाइक पर जा रहा था कि हादसे में जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डॉक्टरों ने खून का प्रबंध करने की बात कही। जब उसके पति का ब्लड ग्रुप चेक किया गया तो पता चला कि वह एचआईवी से ग्रस्त है। अस्पताल के डॉक्टरों ने पत्नी और उसके बेटे का भी चेकअप किया, तो दोनों एचआईवी से ग्रस्त पाए गए।

पीड़िता ने कहा कि शादी से पहले उसके पति ने अपनी बीमारी और नशा करने के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। शादी से पहले वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था। पत्नी ने कहा कि जो बीमारी उन्हें लगी है, ये ठीक होने वाली नहीं है और उनकी जिंदगी अब बहुत थोड़ी है। बुजुर्ग ससुर पर सारा बोझ आ गया है, जो मजदूरी करते हैं। पीड़िता का कहना है कि डॉक्टरों के मुताबिक पति नशा नहीं छोड़ता तो उसका अधिक समय तक जीवित रहना मुश्किल है।

देखने में आया है कि मां-बाप अपने नशेड़ी बच्चों की बुरी आदतों पर पर्दा डालकर उनकी शादी कर देते हैं। कुछ नशेड़ी एचआईवी ग्रस्त हो जाते हैं, जिससे आगे उनकी पत्नी भी एचआईवी का शिकार हो जाती है। अपने बहन-बहनोई का इलाज करवाने आई एक महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी हुए लगभग छह साल हुए हैं। उसका बहनोई बहुत ज्यादा नशा करता है। तीन एकड़ जमीन के अलावा घर का सारा सामान नशे के लिए बेच दिया।

अब उसे एचआईवी, एचसीवी व एचबीएस बीमारियां हैं, इसलिए उसकी छोटी बहन भी एचआईवी का शिकार हो गई है। दो बच्चे हैं, एक चार साल और दूसरा पांच साल का है। बहनोई कोई काम नहीं करता है, उसकी छोटी बहन सिलाई करके अपना पेट पाल रही है। दोनों बच्चों के टेस्ट के लिए डॉक्टर ने कहा है। टेस्ट के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे एचआईवी से पीड़ित हैं या नहीं।

डॉ. सतनाम सिंह का कहना है कि एचसीवी और एचबीएस ये दोनों बीमारी लीवर पर बुरा असर डालती हैं। सबसे पहले एचआईवी, उसके बाद एचसीवी और फिर एचबीएस बीमारी होती है। इन तीनों बीमारियों से बचना बहुत ही मुश्किल होता है। ये बीमारी तब होती है, जब कई नशेड़ी एक ही सीरींज से नशे का इंजेक्शन लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed