{"_id":"5bd0b8b8bdec2269351dbe06","slug":"love-jihad-with-panipat-s-women-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में पानीपत की युवती से लव जिहाद, कई दिनों तक बंधक बना कर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में पानीपत की युवती से लव जिहाद, कई दिनों तक बंधक बना कर रखा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पानीपत की रहने वाली एक युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वो अक्टूबर 2014 में दुबई गई थी। वहां उसकी पहचान सीवान, बिहार निवासी एक विशेष समुदाय के युवक से हुई। जिसने दुबई में युवती को नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी लगवा दी। इसके कुछ माह बाद आरोपी युवक ने युवती को शादी के लिए प्रस्ताव रखा। जिस पर युवती ने धर्म अलग होने की बात कहते हुए उसे मना कर दिया। इसके कुछ माह बाद युवक युवती से मिला और कहा कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। जिसके बाद युवती ने उसके साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।
विज्ञापन
शादी के कुछ माह बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोपी युवक अपने घर मिलने की बात कह कर युवती से करीब 10 लाख रुपये की नकदी व 12 तोले सोने के जेवरात ले गया। रुपये खत्म हो जाने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी युवक ने युवती को गर्भावस्था के दौरान ही कमरे में बंधक बनाया व उसके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
युवती को कमरे में बंधक बनाए रखा जहां वह कई दिनों तक भूखी प्यासी रही। आरोपी की मारपीट से युवती के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई। इस दरिंदगी का विरोध करने पर आरोपी युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। युवती को गोमांस खाने के लिए भी प्रताड़ित करता था। बाद में आरोपी ने युवती को पानीपत वापस भेज दिया। ससुराल पक्ष ने भी पैसों की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।