फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love Jihad with Panipat's women in Dubai

दुबई में पानीपत की युवती से लव जिहाद, कई दिनों तक बंधक बना कर रखा

Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Thu, 25 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Love Jihad with Panipat's women in Dubai
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली एक युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वो अक्टूबर 2014 में दुबई गई थी। वहां उसकी पहचान सीवान, बिहार निवासी एक विशेष समुदाय के युवक से हुई। जिसने दुबई में युवती को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 

विज्ञापन


आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी लगवा दी। इसके कुछ माह बाद आरोपी युवक ने युवती को शादी के लिए प्रस्ताव रखा। जिस पर युवती ने धर्म अलग होने की बात कहते हुए उसे मना कर दिया। इसके कुछ माह बाद युवक युवती से मिला और कहा कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। जिसके बाद युवती ने उसके साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 
विज्ञापन


शादी के कुछ माह बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोपी युवक अपने घर मिलने की बात कह कर युवती से करीब 10 लाख रुपये की नकदी व 12 तोले सोने के जेवरात ले गया। रुपये खत्म हो जाने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी युवक ने युवती को गर्भावस्था के दौरान ही कमरे में बंधक बनाया व उसके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को कमरे में बंधक बनाए रखा जहां वह कई दिनों तक भूखी प्यासी रही। आरोपी की मारपीट से युवती के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई। इस दरिंदगी का विरोध करने पर आरोपी युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। युवती को गोमांस खाने के लिए भी प्रताड़ित करता था। बाद में आरोपी ने युवती को पानीपत वापस भेज दिया। ससुराल पक्ष ने भी पैसों की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed