फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love, jehad, islam, not, good, imam

‘लव जेहाद’: इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश : शाही इमाम

Fri, 29 Aug 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 29 Aug 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
देश भर को बांटने की राजनीति के अनुसार ‘लव जेहाद’ के लिए जो भी फिरकापरस्त ताकतें इस्लाम धर्म का नाम बदनाम करना चाहती हैं, उन्हें यह नापाक कार्य रोक देना चाहिए। यह बात शुक्रवार को यहां पंजाब के शाही इमाम व अहरार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने जामा मस्जिद में एक बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन



शाही इमाम ने कहा कि पश्चिम की हवा से भारतीय नौजवान पीढ़ी अपने संस्कारों को भूलती जा रही है। वहीं फिरकापरस्त ताकतें इसका ठीकरा भी मुसलमानों के सिर पर फोड़ रही है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि इस्लाम में लव जेहाद नाम की कोई चीज नहीं है। इस्लाम धर्म तो अपने मानने वालों को सख्ती से आदेश देता है कि किसी भी गैर औरत के साथ मेलजोल रखना तो दूर की बात, उसकी ओर देखा भी न जाए।
विज्ञापन



शाही इमाम ने इस आरोप की निंदा की कि इस्लाम धर्म अपने नौजवानों को गैरों की बेटियों को गुमराह कर फिर शादी रचाने का आदेश देता है। शाही इमाम ने कहा कि देश के अल्पसंख्यकों से नफरत रखने वाले फिरकापरस्त इस तमीज और हद को भी पार कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब के शाही इमाम ने कहा कि आज देश का युवा अंग्रेजों की नीति पर चल रहा है। एक धर्म के लड़के व लड़कियों का दूसरे धर्म के लोगों से आए दिन कोर्ट मैरिज करना आम बात हो गई है। इस नए फैशन को सोशल मीडिया तेजी से फैला रहा है।





शाही इमाम ने कहा कि बड़े अफसोस की बात कि राजनीतिक लोग ‘लव जेहाद’ के नाम पर रोटियां सेंक रहे हैं। वहीं होना तो यह चाहिए कि सभी धर्मों के रहनुमा पश्चिम की इस रिवायत को भारतीय समाज में फैलने से रोकने के लिए एक साथ काम करें। शाही इमाम ने कहा कि ‘लव जेहाद’ की बात भाजपा ने की है। उसके अपने कई सांसद भारतीय सभ्यता से कोसों दूर हैं। पहले इन्हें भी पार्टी से निकाला जाए। इस दौरान नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, गुलाम कैसर, कारी मुहम्मद मोहतरम और मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed