फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loud explosion on Pathankot to Jalandhar railway section

Punjab News: पठानकोट-जालंधर रेल लाइन पर तेज धमाका, एक कर्मचारी घायल, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 29 Feb 2024 08:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Feb 2024 08:54 PM IST
सार

पठानकोट-जांलधर रेल सेक्शन पर तेज धमाके का मामला सामने आया है। इसके बाद कई ट्रेनों को रोका गया और पूरे ट्रैक की गहन जांच की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसी रेललाइन पर दो दिन पहले एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के जम्मू के कठुआ से पंजाब के होशियारपुर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Loud explosion on Pathankot to Jalandhar railway section
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट-जांलधर रेल सेक्शन पर खुड्डा कुराला रेलवे स्टेशन के पास फाटक नंबर-सी-71 के नजदीक तेज धमाका हुआ। जोरदार आवाज होने से लोगों में दहशत फैल गई। इस धमाके में फाटक पर तैनात गेटमैन सोनू मामूली रूप से जख्मी हो गया। बता दें कि यहां से अहमदाबाद एक्सप्रेस और जालंधर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने का समय था।

विज्ञापन


विस्फोट के बाद फिरोजपुर मंडल कार्यालय के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर पल-पल की जानकारी लेने लगे। उल्लेखनीय है कि इसी सेक्शन में दो दिन पूर्व मालगाड़ी बिना ड्राइवर के दौड़ गई थी। 
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक पठानकोट-जालंधर रेल सेक्शन में दसूहा और टांडा उड़मुड़ रेलवे स्टेशन के बीच खुड्डा कुराला रेलवे स्टेशन है। यहां रेलवे फाटक नंबर सी-71 के नजदीक गुरुवार सुबह 11 बजे तेज धमाका हुआ। इसी रास्ते जम्मूतवी से फिरोजपुर की तरफ अहमदाबाद एक्सप्रेस (19224) ट्रेन को सुबह 11:38 पर गुजरना था। वहीं जालंधर सिटी एक्सप्रेस (04480) ट्रेन को सुबह करीब 10:24 बजे गुजरना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि शायद इन्हीं दोनों ट्रेनों को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया हो, जो बाल-बाल बच गईं। काफी नुकसान हो सकता था। विस्फोट की खबर सुनते ही अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर पल-पल की जानकारी लेने लगे। कई ट्रेनों को रोककर इस सेक्शन को सही तरह से जांच करने के बाद आवाजाही शुरू की गई। 


एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि जांच करने पर पाया गया कि धमाका पोटाश से बने बड़े पटाखे से किया गया है। इस तरह के पटाखों का इस्तेमाल अक्सर किसानों की ओर से जंगली सुअरों को डराकर भगाने में किया जाता है। घायल रेलकर्मी के बारे में उन्होंने बताया कि उक्त रेलवे कर्मचारी (गेटमैन) से पुलिस टीम ने मुलाकात की है। सिर्फ उसके पैर में सूजन है और कोई गंभीर बात नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed