फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lot of people and Minister Harsimrat Kaur came gave last farewell to shaheed jaimal singh in Moga

शहीद जैमल सिंह के अंतिम दर्शन में जुटे हजारों लोग, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Feb 2019 01:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
lot of people and Minister Harsimrat Kaur came gave last farewell to shaheed jaimal singh in Moga
शहीद जैमल को श्रद्धांजलि देते हजारों लोग

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जैमल सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद जवान जैमल सिंह पंजाब के मोगा के कोटइसे खां कस्बे के रहने वाले थे। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद जैमल सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद रहीं। उन्होंने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। मोगा के कई जिला स्तरीय नेता भी मौजूद रहें।

विज्ञापन


शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद लोगों ने शहीद जैमल सिंह अमर रहे के नारे लगाए। हर आंख नम थी। चारों तरफ गम और गुस्सा था।
विज्ञापन


बता दें कि, पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में मोगा जिले के गांव गलोटी निवासी जैमल सिंह शहीद हो गए थे। शादी के करीब 16 साल के बाद उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया, जो अब पांच साल का है। शहीद के पांच वर्षीय बेटा गुरप्रकाश ने कहा, पापा से सुबह ही फोन पर बात हुई थी, वो कह रहे थे कि यहां ट्रैफिक बहुत है, शाम को बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

lot of people and Minister Harsimrat Kaur came gave last farewell to shaheed jaimal singh in Moga
मोगा पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर

शहीद की पत्नी सुखजीत कौर ने बताया कि सुबह के समय उनका फोन आया था और कह रहे थे कि उन्हें परिवार की बहुत याद आ रही है। जैमल ने बताया कि वे श्रीनगर जा रहे हैं। यहां ट्रैफिक बहुत है, शाम को पहुंचकर बात करेंगे। लेकिन शाम को टीवी चैनलों पर खबर चलने लगी कि सीआरपीएफ पर आतंकवादियो ने हमला कर दिया है, जिसके बाद से परिवार की सांसे अटक सी गई और रात होते होते शहादत की खबर मिली।

सुखजीत कौर ने बताया कि उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे पुष्टि हुई कि आतंकी हमले के दौरान शहीद होने वाले करीब 40 जवानों में जैमल सिंह भी शामिल हैं। जिसके बाद परिवार समेत गांव गलोटी में मातम छा गया। जैमल ड्राइवर थे और जब यूनिट एक से दूसरी जगह शिफ्ट की जा रही थी, तब सीआरपीएफ की बस को वही चला रहे थे। जैसे ही काफिला पुलवामा पहुंचा, एक एसयूवी गाड़ी बस से आकर भिड़ गई। टक्कर लगते ही धमाका हो गया और बस के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed