फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loss of millions to prtc due to jat protest

जाट आंदोलन से PRTC को 60 लाख का नुकसान

Tue, 23 Feb 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 23 Feb 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
loss of millions to prtc due to jat protest

पहले से ही आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही पीआरटीसी को जाट आंदोलन ने और 60 लाख के नुकसान का झटका दे दिया है। जाट आंदोलन के कारण बड़ी गिनती में बसें हरियाणा और दिल्ली नहीं जा सकी। इससे कारपोरेशन को अब तक 60 लाख का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक में जाट आंदोलन के कारण जहां बड़ी गिनती में ट्रेनें रद्द हो रही हैं वहीं पीआरटीसी को भी खासा नुकसान हो गया है। पीआरटीसी की 25 फीसदी बसें इस आंदोलन के कारण शनिवार से बेकार डिपो में खड़ी हैं। इससे कारपोरेशन को रोजाना 20 लाख का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


पीआरटीसी के जीएम एमएस हुंदल के मुताबिक अकेले पटियाला डिपो को ही इस आंदोलन के कारण रोजाना आठ लाख तक का नुकसान हो रहा है। बसें अंबाला तक ही जा पा रही हैं। इससे आगे के रूट पूरी तरह से बंद हैं। पीआरटीसी की कई बसें दिल्ली में फंसी हैं। कुछ बसों की तोड़फोड़ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरटीसी पहले ही खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। सरकार से कोई ग्रांट नहीं मिल रही है। इसके कारण कारपोरेशन के लिए अपने पेंशनरों को पेंशन व रेगुलर कर्मचारियों को सैलरियां देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में 60 लाख का नुकसान होने से कारपोरेशन पर और वित्तीय बोझ बढ़ गया है। जीएम ने कहा कि सरकार से मदद के लिए लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed