{"_id":"ce0b11a6ddc302f1c1e036cb80b1327b","slug":"loss-of-billions-to-haryana-roadways-due-to-jat-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज को 15 करोड़ का नुकसान, 33 बसें फूंकीं, 99 क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज को 15 करोड़ का नुकसान, 33 बसें फूंकीं, 99 क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते भर में जाट आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने हरियाणा रोडवेज की 33 बसों को आग के हवाले और 99 बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिछले दिनों में अलग-अलग जगहों पर न केवल आठ करोड़ की बसें खाक हो चुकी हैं, बल्कि यात्री किराये से होने वाली कमाई में भी तीन करोड़ से अधिक का घाटा होने की आशंका है।
विज्ञापन
एक आकलन के मुताबिक बसों को हुए नुकसान और यात्री किराये से होने वाली कमाई को मिलाकर पिछले तीन दिनों में हरियाणा रोडवेज को 15 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोग सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के महानिदेशक के मुताबिक 33 बसों को जलाया गया है, जबकि 99 बसों को क्षतिग्रस्त करने सहित बसों का संचालन बाधित होने से भी नुकसान हुआ है। महानिदेशक ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रोजाना सफर 13 लाख किमी से घटकर सैकड़े पर पहुंचा
परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसें रोजाना करीब 13 लाख किलोमीटर का सफर तय करती हैं, लेकिन 15 से 21 फरवरी के दौरान यह आंकड़ा कम होते होते महज कुछ सौ किलोमीटर ही रह गया।
परिवहन मंत्री ने माना कि परिवहन व्यवस्था पर आंदोलन का विपरीत असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि रविवार को अंबाला तक कुछ बसें गईं, जिनमें यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही।