{"_id":"62583f14863c1c7b434f2118","slug":"loss-in-punjab-assembly-election-due-to-internal-battle-of-party-says-amrinder-singh-raja-warring","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग बोले- पार्टी की अंदरूनी लड़ाई से चुनाव में हुआ नुकसान, लोग वोट देना चाहते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग बोले- पार्टी की अंदरूनी लड़ाई से चुनाव में हुआ नुकसान, लोग वोट देना चाहते थे
Thu, 14 Apr 2022 09:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:08 PM IST
सार
राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार के सत्ता संभालते ही सूबे में अराजकता बढ़ गई है। रेत की कीमत ही बता रही है कि सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में अनुशासन को सख्ती से बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि पंजाब के लोगों को कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं थी बल्कि पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के कारण विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। गुरुवार को एक साक्षात्कार के दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन हमें आपसी लड़ाई की कीमत चुकानी पड़ी है।
विज्ञापन
मतदाताओं ने हमारी एकता पर संदेह जताया, जिसका फायदा आम आदमी पार्टी को हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि कांग्रेस मतदाताओं और नौजवान मतदाताओं तक पहुंचने में असफल रही। कांग्रेस का काडर अब भी मजबूत है और पार्टी लोगों के कल्याण के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।
विज्ञापन
वड़िंग ने कहा कि वह पार्टी में अनुशासन बहाल करने पर काम कर रहे हैं। राज्य व जिला स्तर पर पार्टी संगठन को भी फिर से तैयार किया जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि जो भी मतभेद हों, उन्हें पार्टी प्लेटफार्म पर ही उठाया जाए और सोशल मीडिया पर बयानबाजी से परहेज करें। कांग्रेस को राज्य में जल्द से जल्द संगठन को मजबूत करने और पूरे जोश से काम शुरू करने की जरूरत है। इस बार विधानसभा में भले ही हमारी संख्या कम है लेकिन पार्टी जल्द वापसी करेगी।
विज्ञापन
वड़िंग ने कहा कि आप सरकार के सत्ता संभालते ही सूबे में अराजकता बढ़ गई है। रेत की कीमत ही बता रही है कि सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक क्या कदम उठाए हैं। इसके अलावा दिल्ली की जिस शराब नीति को पंजाब में लागू करने की कोशिश की जा रही है, वह पहले ही फेल हो चुकी है।