{"_id":"5efb916c8ebc3e43070735b6","slug":"lord-jagannath-will-return-from-aunt-s-house-today-chandigarh-news-pkl379825916","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मौसी के घर से लौटेंगे भगवान जगन्नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मौसी के घर से लौटेंगे भगवान जगन्नाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भगवान जगन्नाथ बुधवार मौसी के घर से बहुडा यात्रा के दौरान अपने श्री मंदिर में विराजमान होंगे। बहुडा यात्रा शाम में आयोजित होगा। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-31 को संचालित करने वाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के वाइस चेयरमैन एसके भुइयां ने बताया कि 23 जून को भगवान जगन्नाथ ने रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए थे। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ मौसी के घर चले गए थे। भगवान बुधवार को बहुडा यात्रा के माध्यम से दोबारा अपने श्री मंदिर में पहुंचकर भक्तों को दर्शन देंगे।
कोरोना के चलते इस बार रथयात्रा भी बहुत ही कम समय की रही। इसी तरह बहुडा यात्रा भी केवल सांकेतिक ही होगा। कोरोना वायरस के कारण अधिक भक्तों को आने की मनाही है। भगवान के विग्रहों को रथ पर विराजमान करवाकर रथ को थोड़ा खींचकर एक विधि की जाएगी। इससे पहले मंदिर में पूजा की जाएगी। बहुडा यात्रा के दौरान मंदिर के पुजारी, उत्कल सांस्कृतिक संघ के पदाधिकारी और कुछ भक्त ही मौजूद रहेंगे।