{"_id":"5bcf3746bdec2269c23652fe","slug":"looted-in-hoshiarpur-and-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः होशियारपुर और बटाला में लूट की वारदात, दुकानदार से चार युवकों ने लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः होशियारपुर और बटाला में लूट की वारदात, दुकानदार से चार युवकों ने लूटे डेढ़ लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की जांच करते पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला में रात के अंधेरे में दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर एक होलसेल दुकानदार से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक करने लगी। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकानदार अश्वनी महाजन निवासी ठठियारी मोहल्ला बटाला ने बताया कि उसकी कंफेक्शनरी की होलसेल की दुकान डेरा बाबा नानक रोड के नजदीक पुल पर है। सोमवार देर रात को वह अपनी दुकान से सारे दिन की सेल लेकर स्कूटी पर अपने घर जा रहे थे। जब वह डेरा बाबा नानक रोड पुल पर चढ़े तो पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक जोर-जोर से आवाज लगाते हुए उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन
जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी स्कूटी को लात मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। लुटेरों के हाथ में पिस्तौल था। उन्होंने पिस्तौल तान दी। इसके बाद लुटेरे उनका बैग छीनकर फरार हो गए। अश्वनी महाजन ने बताया कि उनके बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये पड़े थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को घायल कर दवा की दुकान लूटी
उधर, होशियारपुर में भी सोमवार देर रात फगवाड़ा रोड पर सिंह मेडिकोज पर धावा बोलकर बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने दुकान के मालिक दंपति परमजीत कौर और सुखविंद्र सिंह को घायल कर सोने की चूड़ी, 1 अंगूठी व काउंटर से 8 हजार की नकदी ले लुटेरे मौके से फरार हो गए। फरार होने के दौरान हाथापाई होने की वजह से लुटेरे अपनी एयर गन मौके पर ही भूल गए। थाना सिटी के एसएचओ गोबिंद कुमार बंटी पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।