{"_id":"fb1ff363dcea1e559db33611b81017d2","slug":"loot-murder-accused-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती, कत्ल के दस आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती, कत्ल के दस आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/राजपुरा
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में डकैती, चोरी, कत्ल जैसी 53 वारदातों को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय काला कच्छा गिरोहों के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 45 लाख के गहने और नगदी बरामद की है।
जिला पुलिस प्रमुख हरदयाल सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पांच कत्ल केसों का भी खुलासा हुआ है। इनमें लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के ससुर सोहन सिंह की साल 2011 में लाडोवाल में लूटपाट के दौरान की गई हत्या भी शामिल है।
एसएसपी ने बताया कि 18 नवंबर को सीआईए स्टाफ पटियाला के एसआई शिविंदर देव पुलिस पार्टी के साथ सनौर रोड के पास चेकिंग के लिए मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि खानाबदोश गुड्डू नाथ, सूरज, चांद, ढोला, सेवक, पिल्ला, रोहित, दिलबर, हुसन, मोटा, गुफरान और इनके 10-12 अन्य साथियों ने आपस में मिलकर गैंग बनाया हुआ है। जो घरों में वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
एसएसपी मान ने बताया कि गैंग के गिरफ्तार सदस्यों ने 2011 से अब तक पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में वारदात को अंजाम दिया है। कुल 53 घटनाओं में करीब एक दर्जन घटनाएं पटियाला की ही हैं। जिन लोगों के यहां चोरी अथवा लूट हुई है उनके मालिकों से बुलाया जा रहा है और जल्द ही उनका ज्यादातर सामान न्यायालय के माध्यम से लौटा दिया जाएगा।
प्रमुख वारदात
23 दिसंबर 2011 को गैंग ने गुरमेल सिंह वासी गांव नूरपुर बेट, लाडोवाल जिला लुधियाना के भाई सोहन सिंह का कत्ल कर दिया था और घर से गहने, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था।
29 सितंबर 2014 को गैंग की तरफ से अबी मुहम्मद निवासी गांव कैलो, मोहाली के परिवार के साथ डेरे में घुसकर मारपीट की थी। इससे उस की लड़की नेकी बीबी की मौत हो गई थी। आरोपी परिवार को घायल कर गहने छीन कर फ रार हो गए थे।
25 मई 2014 को अशोक कुमार निवासी दयाल एनक्लेव जमालपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के घर रात में दाखिल होकर गैंग ने उसके परिवार से मारपीट करके डकैती की थी।
इसी गिरोह ने थाना मोरिंडा में अधीन दर्पण कालोनी के पास झुग्गियों से लूट पाट की वारदात को अंजाम दिया है। थाना साहनेवाल जिला लुधियाना में पड़ते गांव भुक्खड़ी कलां में गुज्जरों की बस्ती में लूटपाट की थी। गिरोह ने जगरांव के गांव नंगल में लूटपाट की थी।